Ghaziabad Pollution: लोनी के AQI में गिरावट, इंदिरापुरम और वसुंधरा की हवा हुई खराब
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया, जबकि इंदिरापुरम और वसुंधरा की हवा 'खराब' श्रेणी में रही।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
लोनी का AQI 20 अंक गिरकर मध्यम श्रेणी में आया।
इंदिरापुरम और वसुंधरा में हवा 'खराब' श्रेणी में दर्ज।
प्रदूषण रोकने को टीम गठित कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले के लोनी क्षेत्र के एक्यूआई में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, इंदिरापुरम और वसुंधरा की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सर्दी शुरू होने से पहले ही लोगों को प्रदूषण बढ़ने से चिंता सताने लगी है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को लोनी का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया था। बुधवार को इसमें 20 अंक की गिरावट के साथ 194 दर्ज किया गया। साथ ही इंदिरापुरम का एक्यूआई 201 और वसुंधरा का 209 दर्ज किया गया। वसुंधरा की हवा खराब होने से प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों पर सबसे अधिक सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय वसुंधरा सेक्टर-16 में है। यहीं बैठकर वह प्रदूषण रोकथाम के लिए गाजियाबाद और हापुड़ की निगरानी करते हैं, लेकिन अधिकारी जहां बैठते हैं उस क्षेत्र में भी बढ़ते प्रदूषण को नहीं रोक पा रहे हैं।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि जल्द ही टीम गठित कर सभी इलाकों की निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके।
स्टेशनों का एक्यूआई
- गोविंदपुरम 1116
- इंदिारापुरम 2010
- लोनी 194
- संजय नगर 146
- वसुंधरा 209
- वेद विहार 153
