गाजियाबाद में 16 दिन से हवा संतोषजनक, पर गोविंदपुरम और इंदिरापुरम में बंद रहे प्रदूषण मापक यंत्र
गाजियाबाद में पिछले 16 दिनों से हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण वर्षा है। मंगलवार को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में 16 दिन से हवा संतोषजनक श्रेणी में।
वर्षा को प्रदूषण से राहत का मुख्य कारण बताया गया।
गोविंदपुरम, इंदिरापुरम के प्रदूषण मापक यंत्र बंद रहे।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। बीते 16 दिन से जिले की हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। इससे लोगों को राहत है। प्रदूषण से राहत मिलने का कारण वर्षा है। हालांकि लोगों का कहना है कि प्रदूषण से राहत वर्षा के कारण मिल रही है, अधिकारी वर्षभर राहत नहीं दिला पाते। हवा कभी भी खराब श्रेणी में पहुंच हो सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 28 जुलाई से ही हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को भी एक्यूआइ 75 संतोषजनक श्रेणी में रहा। साथ बीते माह जिले के लोगों को तीन दिन साफ हवा भी मिल चुकी है।
यानी एक्यूआइ 50 से कम दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को गोविंदपुरम और इंदिरापुरम का प्रदूषण मापक यंत्र बंद रहा। इससे यहां के लोगों को प्रदूषण की स्थिति के बारे में पता नहीं चल सका।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि तकनीकी कारणों से गोविंदपुरम और इंदिरापुरम का प्रदूषण मापक यंत्र बंद रहा।
स्टेशनों का एक्यूआई
लोनी 68
संजय नगर 50
वसुंधरा 65
वेद विहार 225
