विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

76 दिन बाद फिर खराब हुई गाजियाबाद की हवा, AQI पहुंचा 220 के पार; लोगों को सताने लगी चिंता

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:33 AM (IST)

गाजियाबाद में 76 दिन बाद हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सर्दी शुरू होने से पहले ही जिले की हवा खराब। जागरण

गाजियाबाद में सर्दी शुरू होने से पहले ही जिले की हवा खराब। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद की हवा 76 दिन बाद फिर खराब श्रेणी में।

  2. जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 222, वेव सिटी का 276।

  3. सर्दी से पहले प्रदूषण बढ़ने से लोगों में चिंता।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में सर्दी शुरू होने से पहले ही जिले की हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को 76 दिन बाद शुक्रवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया। सबसे अधिक एक्यूआई 276 वेव सिटी का दर्ज किया गया। वहीं, प्रदूषण बोर्ड ने अभी तक कोई ठोस योजना तैयार नहीं की है।

लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगी

दरअसल, जिले की हवा अंतिम बार 17 जुलाई को खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। अब करीब ढाई माह बाद फिर से हवा खराब होने से लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगी है। क्योंकि अभी सर्दी भी शुरू नहीं हुई है, उससे पहले ही हवा खराब हो गई है। जबकि हर बार सर्दी शुरू होने के बाद ही हवा खराब होनी शुरू होती है।

ठोस योजना बनाकर कार्रवाई शुरू

अगर स्थिति यही रही तो लोगों को सर्दी शुरू होने पर इस बार अधिक जहरीली हवा में रहने को मजबूर होना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस योजना बनाकर कार्रवाई शुरू की जाती तो प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद थी। साथ ही जिले के छह क्षेत्रों में से चार की हवा भी खराब श्रेणी में रही।

लोनी का एक्यूआई 255, संजय नगर का 222, वसुंधरा का 230 और वेव सिटी का 276 दर्ज किया गया। गोविंदपुरम और इंदिरापुरम की हवा मध्यम श्रेणी में रही। यानी यहां का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया।

दावों में प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई शुरू

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रदूषण रोकने के लिए तमाम कार्य करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन मौके पर स्थिति खराब है। ज्यादातर सड़कों पर उड़ती धूल अधिकारियों के दावों की पोल खोल रही है। शुक्रवार को कनावनी पुस्ता रोड, औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार साहिबाबाद, आनंद औद्योगिक क्षेत्र, मोहननगर, दिल्ली-सहारनपुर रोड, वसुंधरा सेक्टर-आठ समेत विभिन्न इलाकों में धूल उड़ती मिली।

शुक्रवार को स्टेशनों का एक्यूआई
क्षेत्र एक्यूआई
लोनी 255
संजय नगर 222
वसुंधरा 230
वेव सिटी 276
गोविंदपुरम 192
इंदिरापुरम 154

प्रदूषण रोकने के लिए सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। अधिक प्रदूषित इलाकों की सड़कों पर नगर निगम ने पानी का छिड़काव भी शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में निगरानी को बढ़ाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद