गाजियाबाद एयरोसिटी को मिली पहली जमीन, लैंड पूलिंग पर पहले किसान ने दी सहमति; क्रिकेट स्टेडियम बनेगा आकर्षण
गाजियाबाद एयरोसिटी योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें लैंड पूलिंग के जरिए पहले भूस्वामी ...और पढ़ें

स्टेडियम के साथ बसेगी एयरोसिटी। जागरण
HighLights
एयरोसिटी योजना के लिए पहले भूस्वामी की सहमति मिली।
लैंड पूलिंग के जरिए 231 हेक्टेयर जमीन जुटाई जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम योजना का प्रमुख आकर्षण होगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी एयरोसिटी योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को लैंड पूलिंग के जरिए जमीन जुटाने के लिए पहले भूस्वामी से सहमति प्राप्त की गई।
जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल की मौजूदगी में मिली यह सहमति योजना की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। एयरोसिटी योजना मोरटी, अटोर और मेवला अगरी गांव की करीब 231 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित है।
क्रिकेट स्टेडिम रहेगा मुख्य आकर्षण
योजना का प्रमुख आकर्षण प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। स्टेडियम के आसपास आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ आधुनिक अवस्थापना सुविधाएं विकसित कर नए शहरी केंद्र के रूप में क्षेत्र को विकसित करने की योजना है।
