नाना के संग वो यादगार 35 दिन, गाजियाबाद के निशांत दीक्षित ने सुनाया दिलचस्प किस्सा; शूटिंग के बाद करते थे ये काम
गाजियाबाद के कलाकार निशांत दीक्षित ने नाना पाटेकर के निधन पर उनके साथ फिल्म 'एक: द पावर ऑफ वन' की शूटिंग के दौरान बिताए 35 दिनों की यादें साझा कीं।

HighLights
निशांत दीक्षित ने नाना पाटेकर संग 35 दिन की यादें साझा कीं।
नाना पाटेकर को शूटिंग के दौरान सीप ताश खेलना पसंद था।
नाना पाटेकर अच्छे इंसान और तकनीशियनों का ध्यान रखते थे।
मदन पांचाल, गाजियाबाद। नाना पाटेकर अब नहीं रहे हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। मालीवाड़ा गाजियाबाद के रहने वाले फिल्म कलाकार निशांत दीक्षित ने भी नाना पाटेकर के साथ फिल्म में काम किया।
वह बताते हैं कि मुंबई और चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान उनके साथ गुजारे 35 दिनों के संस्मरण हमेशा जिंदा रहेंगे। शूटिंग के बाद जैसे ही लंच ब्रेक होता तो नाना साहब बोलते थे कि निशि रेडी रहो सीप खेलेंगे। जल्दी जल्दी खाना खाया और ताश की गड्डी लेकर पेड़ की छांव तले या मेकअप रुम में आ जाते।
कम से कम एक घंटे ताश खेलते और उद्देश्य रहता था कि बाजी करनी है। कई बार उन्होंने बाजी की भी और कई बार बाजी हारे भी। उनके साथ फिल्म एक द पावर ऑफ वन 2009 में काम करने का मौका मिला था। उसमें उनका असिस्टेंट बना था।
15 दिन चंडीगढ़ में की शूटिंग
हम लोगों ने लगभग 20-22 दिन मुंबई में और 15 दिन चंडीगढ़ में शूट किया था। नाना बहुत ही अच्छे कलाकार और अच्छे इंसान थे। शूटिंग में अगर लेट हो जाते थे तो सबके सामने से सॉरी बोलते थे।
टेक्निशियन का हमेशा ध्यान रखते थे। आते समय अपने साथ वह कई बार पूरी यूनिट के लिए नाश्ता लेकर आते थे। नाना साहब को खाली समय में सीप ताश का जो एक गेम होता है, खेलना बहुत पसंद था और यूनिट में मैं ऐसा कलाकार था जो सीप खेलने जानता था।
मेकअप रूप में बहुत सीप खेली
निशिकांत बताते हैं कि आउटडोर में उनके साथ उनके मेकअप रूम में बहुत सीप खेली। मैंने उनके साथ काम करते समय अभिनय के कुछ गुर भी सीखे। निशिकांत दीक्षित गाजियाबाद रहने वाले है। 2004 से फिल्मों में काम कर रहे हैं।
अब तक जब वी मेट, लागा चुनरी में दाग, वांटेड, वीर, भेजा फ्राई, बबली और बंटी जैसी फिल्में और रेलवे मैन, फ्लाइट अटेंडेंट, फैमिली मेन 3 वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। छोटे पर्दे पर क्राइम कंट्रोल समेत की सीरियल में काम कर रहे हैं।
