गाजियाबाद वालों की बल्ले-बल्ले, 270 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी; शहर का होगा कायाकल्प
गाजियाबाद में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में 270.96 करोड़ रुपये के 779 विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।
-1790505710160_m.webp)
270 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी। AI जनरेटेड
HighLights
270.96 करोड़ रुपये के 779 विकास कार्यों के टेंडर जारी।
वायु गुणवत्ता नियंत्रण और अवस्थापना विकास पर विशेष जोर।
शहर के सभी 100 वार्डों का होगा समान रूप से कायाकल्प।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 के लिए एक सप्ताह की तैयारी के बाद कुल 270 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत वाले 779 कार्यों की निविदाएं जारी की गई हैं।
एक्यूआई को नियंत्रित करने के लिए 134 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से 66 कार्य, अवस्थापना निधि के 39 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से 13 कार्य, पार्षद व अन्य के 96 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 713 कार्य के टेंडर जारी किए गए हैं। इन विकास कार्यों से शहर के सभी 100 वार्डों का कायाकल्प होगा।
महापौर ने बताया कि बिना किसी पक्षपात के विपक्ष के पार्षदों के क्षेत्रों में भी समान रूप से विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
अगले माह निविदाएं खुलने के बाद सड़कों, नालियों और बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी आएगी। जिससे शहर को एक नई पहचान मिलेगी।
