SDM साहब! 2000 रुपये लेकर भी नहीं बदला बिजली का मीटर, समाधान दिवस में लगाई गुहार
गाजियाबाद में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर गौरव तोमर ने शिकायत की कि नया बिजली मीटर लगाने के बजाय पुराना ...और पढ़ें
-1788699055939_m.webp)
एसडीएम से शिकायत की। जागरण
HighLights
पुराना बिजली मीटर लगाने और 2000 रुपये ठगने की शिकायत।
कर्मचारी ने मीटर बदलने के नाम पर पैसे लिए, काम नहीं किया।
गाजियाबाद तहसील समाधान दिवस में 47 शिकायतें, 7 का निस्तारण।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एसडीएम साहब... मेरे घर पर नए की जगह दूसरे उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल किया गया बिजली का मीटर लगा दिया गया। मीटर बदलवाने के लिए एक कर्मचारी ने दो हजार रुपये ले लिए।
इसके बावजूद न तो मीटर बदला गया न ही रुपये वापस किए गए। यह शिकायत शनिवार को नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में तहसील सदर द्वारा आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई।
डूंडाहेड़ा के रहने वाले गौरव तोमर ने बताया कि उन्होंने अपनी माता प्रतिमा तोमर के नाम पर बिजली का कनेक्शन लिया था। बिजली का कनेक्शन लेने पर उनके घर नए मीटर की जगह किसी दूसरे उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल किया गया बिजली का मीटर लगा दिया गया। मीटर नंबर भी अलग है। इस वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा है।
इस मामले की शिकायत उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद सुमित नामक कर्मचारी ने बिजली का मीटर बदलवाने के एवज में उनसे दो हजार रुपये ले लिए, पेमेंट ऑनलाइन की गई और उसका स्क्रीनशॉट भी मौजूद है।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी न तो बिजली का मीटर बदला गया न ही रुपये वापस किए गए। शनिवार को तहसील सदर में जीडीए, नगर निगम, बिजली विभाग, राजस्व व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित 47 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।
एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि शेष शिकायतों का निस्तारण भी जल्द ही किया जाएगा। सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेजा गया है। मेरी जमीन पर बिल्डर द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसका विरोध करने पर पुलिस और प्रशासन द्वारा बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। परेशान होकर आज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है, एसडीएम ने मदद का आश्वासन दिया है। - जगवीर सिंह, सादत नगर इकला
शमशेर गांव में आठ से दस मकान ऐसे हैं, जहां पर घरों के आगे बिजली के खंभे लगे हैं लेकिन इन खंभों पर एबीसी लाइन नहीं है। इस वजह से बिजली के लिए दूर से जा रही विद्युत लाइन से कनेक्शन लेना पड़ता है। इससे हादसे का डर बना रहता है। इस संबंध में शिकायत कर समाधान की मांग की है। - रविन्द्र चौधरी, ग्राम प्रधान, शमशेर गांव
