केंद्रीय मंत्री वीके सिंह तेवतिया पर हमले की सीबीआई जांच की मांग
जनरल सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि तेवतिया पर हमले के मामले की सीबीआइ जांच हो। सीबीआई जांच से पूरा घटनाक्रम पता चलेगा। कम से कम पता तो चले कि यह कांड कैसे हुए, हमलावर कौन लोग थे।
गाजियाबाद(जेएनएन)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री तथा गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह ने भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले के मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है। जनरल वीके सिंह ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है।
जनरल वीके सिंह ने ब्रजपाल तेवतिया पर कातिलाना हमले को एक बहुत दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता है।
तेवतिया की हालत नाजुक, हरियाणा के सुपारी किलर पर शिकंजा
यहां पर अपराधी एके-47 राइफल के साथ ही प्रतिबंधित बोर की पिस्टल भी लेकर आराम से घूमते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। जनरल सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि तेवतिया पर हमले के मामले की सीबीआइ जांच हो।
...तो इस वजह से हुआ था भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला
सीबीआई जांच से पूरा घटनाक्रम पता चलेगा। कम से कम पता तो चले कि यह कांड कैसे हुए, हमलावर कौन लोग थे। उनकी ब्रजपाल तेवतिया से क्या रंजिश थी। सीबीआई इस मामले की तह तक जाकर पड़ताल करने में बेहद सक्षम एजेंसी है।