विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबन बापूधाम में जीडीए के नए ग्रीन मुख्यालय का निर्माण कार्य तेज, योजना को मिलेगी रफ्तार

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:22 AM (IST)

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में जीडीए के नए 'ग्रीन' मुख्यालय का निर्माण कार्य तेज हो गया है। लगभग 112 करोड़ ...और पढ़ें

मधुबन बापूधाम में जीडीए के नए ग्रीन मुख्यालय का निर्माण कार्य तेज ( एआई जेनरेटेज इमेज )

मधुबन बापूधाम में जीडीए के नए ग्रीन मुख्यालय का निर्माण कार्य तेज ( एआई जेनरेटेज इमेज )

HighLights

  1. जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर निर्माण कार्य में तेजी।

  2. 112 करोड़ की लागत से बन रहा पर्यावरण-अनुकूल मुख्यालय।

  3. सौर ऊर्जा, जल पुनर्चक्रण जैसी हरित तकनीकें होंगी शामिल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना को रफ्तार देने के लिए जीडीए अब अपना नया मुख्यालय यहीं तैयार कर रहा है।

करीब चार महीने से निर्माण कार्य धीमा होने के बाद जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के निरीक्षण और तेजी से काम पूरा करने के निर्देश के बाद निर्माण फिर शुरू हो गया है।

कार्यालय को अगले वर्ष तैयार करने का लक्ष्य

करीब 112 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्यालय को अगले वर्ष तक तैयार करने का लक्ष्य है।नए मुख्यालय में दो भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें एक जी 7 मंजिला इमारत होगी, जिसमें जीडीए का कार्यालय संचालित होगा।

दूसरी जी-1 मंजिला इमारत में मल्टीपर्पज हाल बनाया जाएगा। इसका उपयोग बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट पर लेंटर डाला जा चुका है और एक इमारत का ढांचा भी आकार लेने लगा है।

जीडीए का नया कार्यालय और स्टाफ अपार्टमेंट पर्यावरण अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। भवनों में सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग होगा।

बाथरूम और किचन से निकलने वाले इस्तेमाल किए गए पानी के लिए डबल पाइप प्रणाली होगी। इस पानी को एकत्र कर पार्कों में सिंचाई और छिड़काव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

कचरे से बनेगी खाद

किचन से निकलने वाले जैविक कचरे और पत्तियों से खाद तैयार करने की भी व्यवस्था होगी। करीब 20 फ्लैट पर एक कंपोस्ट पिट बनाई जाएगी। तैयार खाद का इस्तेमाल कार्यालय और आवासीय परिसर की बागवानी में किया जाएगा।

मुख्यालय आने से योजना को मिलेगी रफ्तारमधुबन बापूधाम में मुख्यालय शिफ्ट होने से योजना के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

जीडीए अब तक इस योजना में 1200 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर चुका है। लेकिन, अपेक्षित आय नहीं हो सकी है। मुख्यालय आने से अधिकारियों की नियमित मौजूदगी और विकास कार्यों की निगरानी बढ़ेगी।


मधुबन बापूधाम योजना में जीडीए के नए कार्यालय का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य 31 मार्च 2027 से पहले का है। अगले वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण का मुख्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर लिया जाएगा।- नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए