जीडीए की 80 से अधिक भूखंडों की नीलामी पर बड़ा अपडेट, आवेदकों को मिलेगी बड़ी राहत
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने शुक्रवार को होने वाली 80 से अधिक भूखंडों की नीलामी रद्द कर दी है। आवेदकों की धरोहर राशि और ब्रोशर शुल्क वापस किया जाएगा।

जीडीए कार्यालय।
HighLights
गाजियाबाद में 80 से अधिक भूखंडों की नीलामी रद्द।
आवेदकों की धरोहर राशि और ब्रोशर शुल्क वापस होगा।
दिवाली से पहले नई नीलामी प्रक्रिया की संभावना।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में शुक्रवार (आज) प्रस्तावित प्राधिकरण की नीलामी निरस्त कर दी गई है। नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले लोगों की धरोहर राशि और ब्रोशर शुल्क वापस किया जाएगा।
जीडीए ने इंदिरापुरम समेत विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल और नर्सिंग होम के 80 से अधिक भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर की तैयारी की थी।
जीडीए की ओर से विशेष कार्याधिकारी अधिकारी कनिका कौशिक ने इस संबंध में पत्र जारी कर नीलामी निरस्त किए जाने की जानकारी दी है।
इसी के साथ साथ उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित संपत्तियों के लिए जमा कराई गई धरोहर राशि और ब्रोशर शुल्क आवेदकों को वापस किया जाएगा। हालांकि, नीलामी निरस्त करने के कारणों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।
इस संबंध में अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी सुधार समिति की बैठक जल्द होगी, जिसमें प्रक्रिया में सुधार के लिए नियमों में संशोधन के आधार पर दीवाली से पहले नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
