गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला GDA का बुलडोजर, 22000 वर्ग मीटर में अतिक्रमण पर कार्रवाई से हड़कंप
गाजियाबाद के मोदीनगर में जीडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। हापुड़ रोड और तिबड़ा गांव में अवैध रूप से विकसित ...और पढ़ें
-1776582775392_m.webp)
अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर। जागरण
HighLights
जीडीए ने मोदीनगर में अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई।
हापुड़ रोड और तिबड़ा में 47,000 वर्ग मीटर जमीन ध्वस्त।
सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस गिराकर क्षेत्र सील।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। हापुड़ रोड व तिबड़ा में अवैध रूप से विकसित की जा रही 47000 वर्ग मीटर जमीन पर विकसित जा रही कॉलोनी को जीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
हापुड़ रोड पर कुलदीप व अशोक के द्वारा खसरा संख्या-442 व 492 में 25000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
इसके अलावा तिबड़ा गांव में विनोद, लोकेंद्र, ज्ञानेन्द्र, रूबी, नीतू , अरूणा के द्वारा खसरा संख्या-10 व 11 में 22000 वर्ग मीटर में अवैध तरीके से काॅलोनी विकसित की जा रही थी।
जीडीए की टीम मौके पर पहुंची और सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई।
