रात में चोरी हुआ गेट, सुबह बरामद
जागरण संवाददाता इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी की गली संख्या पांच पर लगा लोहे
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 08:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी की गली संख्या पांच पर लगा लोहे का गेट शुक्रवार रात चोरी हो गया। स्थानीय निवासियों ने खोजबीन कर शनिवार सुबह एक कबाड़ी के पास गेट ढूंढ लिया। लोगों ने इसकी पुलिस से शिकायत की है।
स्थानीय निवासियों ने बताया है कि गली संख्या-पांच में एक लोहे का गेट लगा था। शुक्रवार रात गेट चोरी हो गया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर उसकी खोजबीन शुरू की, तो एक कबाड़ी के पास गेट मिल गया। कबाड़ी ने पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति ने दो हजार रुपये में गेट बेचा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें