Move to Jagran APP

Gangajal Water Supply: गाजियाबाद और नोएडा में 6 अक्टूबर से नहीं मिलेगा गंगाजल, दीपावली पर होगी परेशानी

Gangajal Water Supply प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश शुक्ला ने कहा कि मंगलवार रात हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोक दिया जाएगा। इसके चलते छह अक्टूबर को प्लांट में गंगाजल खत्म हो जाएगा। 26 अक्टूबर से गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।

By Hasin ShahjamaEdited By: Abhishek TiwariPublished: Tue, 04 Oct 2022 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:37 AM (IST)
Gangajal Water Supply: गाजियाबाद और नोएडा में 6 अक्टूबर से नहीं मिलेगा गंगाजल, दीपावली पर होगी परेशानी
गाजियाबाद और नोएडा में 6 अक्टूबर से नहीं मिलेगा गंगाजल

गाजियाबाद(साहिबाबाद), जागरण संवाददाता। नोएडा, ट्रांस हिंडन और सिद्धार्थ विहार को छह अक्टूबर से गंगा जल नहीं मिलेगा। मंगलवार रात को हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोक दिया जाएगा। गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर लोगों को फिर पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

loksabha election banner

सिंचाई विभाग ने जल निगम को दी जानकारी

हर साल गंगनहर की सफाई के लिए हरिद्वार से पानी रोका जाता है। सिंचाई विभाग ने पानी रोकने की आधिकारिक जानकारी जल निगम को दी है। गंगनहर बंद होने के दो दिन का पानी स्टाक कर रखा जाएगा। जलकल विभाग द्वारा नलकूपों से दिन में एक समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं कई नलकूप खराब हैं।

20 दिन तक की जाएगी गंगनहर की सफाई

ऐसी स्थिति में पानी की आपूर्ति करने में दिक्कत आ सकती है। जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जो नलकूप खराब हैं उनको ठीक किया जाएगा। नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। यदि किसी स्थान पर पेयजल लाइन में फाल्ट है तो उसे ठीक किया जाएगा।

20 दिन तक गंगनहर की सफाई की जाएगी। इसके बाद पानी छोड़ा जाएगा। 26 अक्टूबर को पानी गाजियाबाद आ जाएगा। गंगाजल प्लांट से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।

किस क्षेत्र को मिलता है कितना पानी

जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप गर्ग ने बताया कि प्रताप विहार में गंगाजल के दो गंगाजल प्लांट हैं। 100 क्यूसेक प्लांट से 80 नोएडा, 15 इंदिरापुरम, पांच क्यूसेक सिद्धार्थ विहार को गंगाजल मिलता है। जबकि 50 क्यूसेक प्लांट से 23 वसुंधरा, 20 नोएडा और सात क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को मिलता है।

Noida Metro: दिल्ली और नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाना होगा आसान, जल्द बनेगा मेट्रो का नया रूट

बिना गंगाजल मनेगी दीपावली

दीपावली 24 अक्टूबर की है। ऐसे में बिना गंगाजल के ही लोगों की दीपावली मनेगी। दशहरे पर भी लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद गंगनहर बंद की जानी चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।

Ghaziabad Traffic Diversion: मूर्ति विसर्जन को लेकर मेरठ रोड पर दो दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन, रहेगा डायवर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.