गमले में किया गणेश विसर्जन, लगाया पौधा
जासं गाजियाबाद परमार्थ सेवा समिति की ओर से संजय नगर स्थित भवन में ईको फ्रेंडली गणपति की स्
जासं, गाजियाबाद : परमार्थ सेवा समिति की ओर से संजय नगर स्थित भवन में ईको फ्रेंडली गणपति की स्थापना की गई थी। बुधवार को स्थापना के पांचवें दिन समिति की ओर से पूजा अर्चना के बाद गमले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
सेवा समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि भगवान गणेश ईको फ्रेंडली हों तो उन्हें नदी और तालाब में विसर्जन की जरूरत नहीं है। समिति की ओर से मिट्टी के गणपति बनाए गए थे। बुधवार को घर के अंदर ही एक मिट्टी के गमले में ईको फ्रेंडली गणपति को गंगाजल स्नान कराकर विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन के बाद मिट्टी के गमले में पौधा रोप दिया गया। जो गणपति के आशीर्वाद के साथ पूरी जिदगी ताजा हवा और फल हमेशा देता रहेगा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गणपति की पूजा अर्चना और विसर्जन किया गया। इस दौरान डॉ. नीरज गर्ग, अजय अग्रवाल, शशि अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, डॉक्टर बीके शर्मा, आदि मौजूद रहे। वहीं राजनगर एक्सटेंशन की फॉच्र्युन रेजिडेंसी में अगले बरस फिर आना के जयकारे लगाते हुए गणपति की विदाई की गई। इस दौरान कोरोना को देखते हुए पूरी सावधानी बरती गई। शारीरिक दूरी के पालन के साथ सभी ने मास्क का उपयोग किया। इस दौरान नितिन, मयूर और अमित त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।