सर्द हवा की मार से धूप बेअसर
जागरण संवाददाता साहिबाबाद गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसकी
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से दोपहर बाद हल्की धूप निकली। वहीं तेज हवा चलने के कारण धूप बेअसर रही। गाजियाबाद में अधिकतम 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिनभर लोग ठंड से परेशान रहे। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को जिला देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
गाजियाबाद में शुक्रवार दोपहर 13 किमी की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद कोहरा छठा। इसके बाद हल्की धूप निकली लेकिन हवा सर्द थी, जिसकी वजह से धूप बेअसर रही। दिनभर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। शाम होते ही दोबारा कोहरा पड़ना शुरू हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को भी तापमान अधिकतम 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा जिला:
गाजियाबाद में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 371 दर्ज किया गया। कई दिनों से गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में बना हुआ है। आंकड़े देखें तो शुक्रवार को फरीदाबाद के बाद गाजियाबाद देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। तेज हवा चलने या बारिश होने पर ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आती है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए भले ही प्रशासन कार्रवाई कर रहा है लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। देश में प्रदूषित शहरों की सूची:
शहर एक्यूआइ
फरीदाबाद 376
गाजियाबाद 371
दिल्ली 364
(नोट : एक्यूआइ 50 से 100 तक सामान्य माना जाता है)