गोकशी के आरोप में चार गिरफ्तार
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रविवार रात पंचलोक गांव के पास लोगों ने गोकशी का प्रयास कर रहे युवक को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से नशे के इंजेक्शन, सी¨रज, गोकशी के इस्तेमाल होने वाले छुरे और गंडासा बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों युवकों को जेल भेजकर उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रविवार रात पंचलोक गांव के पास लोगों ने गोकशी का प्रयास कर रहे युवक को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से नशे के इंजेक्शन, सी¨रज, गोकशी के इस्तेमाल होने वाले छुरे और गंडासा बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों युवकों को जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ¨सह ने बताया कि रविवार रात पंचलोक गांव के जंगल में एक युवक द्वारा गोवंश को नशे के इंजेक्शन लगाते देखकर लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपित ने अपना नाम रिजवान निवासी गांव सलेमपुर थाना जानी जनपद मेरठ बताया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो कांच के शीशे, 14 इंजेक्शन और पांच सी¨रज बरामद हुई थी। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर देर रात मुस्तकीम निवासी पाबी सादकपुर, फिरोज निवासी बबलू गार्डन और अनीस निवासी अशोक विहार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो चाकू और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए। हालांकि, उनके चार साथी फरार हो गए। सीओ के अनुसार, आरोपित आसपास के जनपदों से भी गोवंशों को नशे के इंजेक्शन लगाकर ले आते थे। लोनी में गोकशी करते थे। जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके खिलाफ पूर्व में भी गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है।
-------
जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
रविवार देर शाम पंचलोक गांव के जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे युवक के पकड़े जाने के बाद लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर रोड जाम कर दिया था। पुलिस ने हंगामा और रोड जाम करने के आरोप में मनीष, कमल, ¨प्रस और अरुण निवासी अगरोला समेत पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।