Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह यशोदा अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता साहिबाबाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह को बुध

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 08:12 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह यशोदा अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह यशोदा अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह को बुधवार को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें गाजियाबाद रैफर किया गया है। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

loksabha election banner

कल्याण सिंह लखनऊ के मॉल एवेन्यू में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्हें बुखार आ गया था। जिसके बाद उनकी जांच हुई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें लखनऊ के ही संजय गांधी पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम करीब छह बजे वह चार्टेड विमान से हिडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से एंबुलेंस में उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल लाया गया। उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि डॉ. आरके मनी, डॉ. केके पांडेय, डॉ. अर्जुन खन्ना और डॉ. असित खन्ना समेत दस डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.