Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी रद हुई पिथौरागढ़ की फ्लाइट

एनसीआर के दूसरे एयरपोर्ट हिडन से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट मंगलवार को भी रद्द रही। सोमवार को तकनीकी खराबी के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। मंगलवार को भी फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते यात्रियों को मैसेज भेजकर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:04 AM (IST)
दूसरे दिन भी रद हुई पिथौरागढ़ की फ्लाइट
दूसरे दिन भी रद हुई पिथौरागढ़ की फ्लाइट

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: एनसीआर के दूसरे एयरपोर्ट हिडन से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट मंगलवार को भी रद रही। सोमवार को तकनीकी खराबी के बाद इसे रद कर दिया गया था। मंगलवार को भी फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते यात्रियों को मैसेज भेजकर फ्लाइट रद होने की जानकारी दी गई। यात्रियों को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को भी पिथौरागढ़ से आने वाली फ्लाइट रद रहने की संभावना है। मरम्मत कार्य पूरा होने पर हिडन से विमान यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ रवाना होगा। 11 अक्टूबर से हिडन से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू की गई है। नौ सीटर विमान यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होता है। सोमवार को पिथौरागढ़ से यात्रियों को लाने के बाद रनवे पर विमान का पहिया जाम हो गया। साथ ही ब्रेक सिस्टम में भी दिक्कत आ गई। सोमवार शाम से तकनीकी टीम ने इसकी मरम्मत शुरू की। देर रात तक मरम्मत नहीं हो सकी तो मंगलवार सुबह फ्लाइट को रद करने की घोषणा की गई। मंगलवार सुबह ही यात्रियों को मैसेज भेजकर तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी भेजी गई। मंगलवार देर रात तक विमान की मरम्मत जारी रही। बुधवार को उड़ सकता है विमान: विमान संचालक कंपनी हेरिटेज एविएशन के एयरपोर्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार ने बताया कि विमान की मरम्मत जारी है। बुधवार दोपहर तक खराबी पूरी तरह ठीक हो जाती है तो विमान को दोपहर को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। विमान हिडन से दोपहर को यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। उधर, एयरपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पिथौरागढ़ से आने वाली फ्लाइट बुधवार को भी रद रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.