Move to Jagran APP

संपत्ति कर न जमा करने पर पांच फैक्ट्रियां सील

नगर निगम ने मंगलवार को मोहन नगर जोन में संपत्ति कर नहीं जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच फैक्ट्रियां सील कर दीं। जल्द ही बकाया नहीं जमा करने पर फैक्ट्रियों को नीलाम करने की चेतावनी दी। राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM (IST)
संपत्ति कर न जमा करने पर पांच फैक्ट्रियां सील
संपत्ति कर न जमा करने पर पांच फैक्ट्रियां सील

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम ने बुधवार को मोहन नगर जोन में संपत्ति कर नहीं जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच फैक्ट्रियां सील कर दीं। जल्द ही बकाया नहीं जमा करने पर फैक्ट्रियों को नीलाम करने की चेतावनी दी। राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। बड़े बकाएदारों को डिमांड नोटिस भी जारी किया है। फिर भी तमाम बकायेदार कर नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े बकायेदारों की पांच फैक्ट्रियों को सील कर दिया। उन पर करीब 27 लाख रुपये का बकाया है। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 फैक्ट्रियों की सूची तैयार की गई हैं। बकाया नहीं जमा करने पर उन्हें भी सील किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.