पैसों के लेन-देन में पिता-पुत्र को मारी गोली, आरोपित सरपंच गिरफ्तार
गांव सिधरावली में पैसों के लेन-देन में बृहस्पतिवार को दो युवकों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। गांव सिधरावली निवासी सत्येंद्र ने गांव में ही एक होटल बना रखा है। होली के कारण बृहस्पतिवार को होटल पर कार्य बंद था। शाम को सत्येंद्र के पिता रामकिशोर होटल पर गए थे। वहां गांव के ही दो युवक दीपक और कपिल आ गए और कुछ पूछताछ करने लगे। इसी दौरान सत्येंद्र भी वहां आ गया। सत्येंद्र को देखते ही दोनों युवकों ने गोली चला दी। पेट में गोली लगने से सत्येंद्र वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुन रामकिशोर भी आ गए तो युवकों ने उन पर भी गोली चला दी।
जागरण संवाददाता, मानेसर : गांव सिधरावली में पैसों के लेन-देन में बृहस्पतिवार को दो युवकों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। आरोप गांव के सरपंच व उनके बेटे पर लगा है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सिधरावली निवासी सत्येंद्र ने गांव में ही यादव होटल खोल रखा है। होली के कारण बृहस्पतिवार को होटल पर कार्य बंद था। रात आठ बजे सत्येंद्र के पिता रामकिशोर होटल पर गए थे। वहां गांव के ही दो युवक दीपक और कपिल आ गए और बहस करने लगे। उनके साथ सरपंच का बेटा प्रीतम भी था। इसी दौरान सत्येंद्र भी वहां आ गए उन्हें देखते ही दोनों युवकों ने गोली चला दी। पेट में गोली लगने से सत्येंद्र वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुन रामकिशोर भी आ गए तो युवकों ने उन पर भी गोली चला दी। गोली रामकिशोर के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में रामकिशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में एक क्रिकेट का टूर्नामेंट कराया गया था। उसमें खेलने आए खिलाड़ियों को सत्येंद्र के होटल में रोका गया था। जब सत्येंद्र ने सरपंच से उसके पैसे मांगे तो गांव के उसने पैसे न मांगने और इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रामकिशोर ने कहा कि सरपंच ओमप्रकाश व उनके बेटे प्रीतम ने ही उन पर हमला कराया है। पुलिस ने रामकिशोर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि सरपंच व उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कहने पर दो युवकों ने गोली चलाई थी। दोनों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।