देवर ने भाभी से छेड़छाड़ कर दिव्यांग को पीटा
कविनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है सोमवार रात वह खाना खाकर सो रही थीं। देर रात साढ़े 11 बजे उनका देवर आया और उनके कमरे में घुस गया। उन्होंने आरोपित से बात करने प्रयास किया तो वह गाली देने लगा। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जगे महिला के पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोग मौके पर आते, इससे पहले ही आरोपित फरार हो गया। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शराबी देवर ने घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़ की और विरोध पर उसके दिव्यांग भाई को पीटा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि वह सो रही थीं। देर रात 11:30 बजे उनका देवर आया और उनके कमरे में घुस गया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जगे महिला के पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।