Move to Jagran APP

छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, निलंबित

लोनी के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह लोनी तहसील पर पहुंचकर अधिकारियों से प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों को शिकायत देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 09:23 PM (IST)
छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, निलंबित
छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, निलंबित

संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद): लोनी के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह लोनी तहसील पर पहुंचकर अधिकारियों से प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों को शिकायत देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। उधर, स्थानीय महिलाओं ने इकट्ठा होकर प्रधानाचार्य का समर्थन किया।

loksabha election banner

सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं लोनी तहसील पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम से मिलवाने की मांग की। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं की समस्या सुनी। छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार को तहरीर देकर बताया कि प्रधानाचार्य छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। अश्लील कहानियां सुनाते हैं। पीटते हैं और विरोध पर टीसी काटने की धमकी देते हैं। जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी पवन भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। उन्होंने प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी का कहना है कि फिलहाल प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य के पक्ष में पहुंचीं महिलाएं

मामले की जानकारी मिलने पर गांव की दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंची। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र-छात्राओं से स्कूल का माहौल खराब किया हुआ है। प्रधानाचार्य द्वारा कुछ छात्र-छात्राओं के प्रेम पत्र पकड़े थे। उन छात्र-छात्राओं की पिटाई की थी। इसके बाद ही उन पर आरोप लगाए गए हैं। उधर, प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा ने अरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि कुछ छात्रों द्वारा दूसरी कक्षाओं में जाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की जा रही थी। कक्षाओं में जाकर छात्राओं के सामने अश्लील शायरी सुनाई जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उनकी पिटाई की गई थी। पिटाई से क्षुब्ध होकर षड़यंत्र रचा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.