Move to Jagran APP

नगर निगम की सख्ती का डर, खुद नालों से हटा रहे कब्जा

वसुंधरा जोन में नालों पर हुए कब्जों के खिलाफ बरती जा रही नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है। कब्जेदार खुद से कब्जा हटा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:04 PM (IST)
नगर निगम की सख्ती का डर, खुद नालों से हटा रहे कब्जा
नगर निगम की सख्ती का डर, खुद नालों से हटा रहे कब्जा

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : जोन में नालों पर हुए कब्जों के खिलाफ बरती जा रही नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है। कब्जेदार खुद से कब्जा हटा रहे हैं ताकि प्राधिकरण की ओर से की जा रही कार्यवाही में उनका ज्यादा नुकसान न हो जाए।

loksabha election banner

नगर निगम की टीम ने वसुंधरा और वैशाली में नालों पर हुए कब्जों को चिह्नित कर लाल निशान लगाया था। कब्जेदारों को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। ऐसा न होने पर नगर निगम की टीम द्वारा कब्जा हटाकर उसमें आए खर्चे और हर्जे को वसूलने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को नगर निगम की सख्ती का असर दिखा। वसुंधरा सेक्टर - 12 में नाले पर कब्जा जमाए बैठे लोग स्वयं से उसे हटवाते दिखे। यहां नालों पर हुए निर्माण को कब्जेदारों ने खुद से तोड़वाना शुरू किया है। जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि लोग खुद से कब्जा हटा रहे हैं। मलबा नगर निगम हटा लेगा। कब्जा हट जाने से नाले की सफाई करने में आसानी होगी। जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.