Move to Jagran APP

300 के करीब परिवारों ने लोनी में ली रिश्तेदारों के घर शरण

खुफिया विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से करीब पांच सौ परिवार लोनी अपने रिश्तेदारों के घर आ गए हैं। पुलिस द्वारा लोनी में प्रवेश करने वाले कुछ परिवारों की जानकारी ली गई है। शेष परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 07:33 PM (IST)
300 के करीब परिवारों ने लोनी में ली रिश्तेदारों के घर शरण
300 के करीब परिवारों ने लोनी में ली रिश्तेदारों के घर शरण

संवाद सहयोगी, लोनी : खुफिया विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से तीन सौ के करीब परिवार लोनी अपने रिश्तेदारों के घर आ गए हैं। पुलिस द्वारा लोनी में प्रवेश करने वाले कुछ परिवारों की जानकारी ली गई है। शेष परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। उधर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। लगातार विभिन्न कॉलोनियों से हंगामे की सूचना मिलती रही। जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति दिखाई दी। तनाव के कारण अधिकांश बाजार बंद रहे।

loksabha election banner

करीब दो बजे शिव विहार करावल नगर दिल्ली में प्रदर्शन कम होने पर कुछ परिवार सामान लेकर लोनी आने लगे। लोगों का कहना था कि दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहा है। रोड पर गाड़ियां फूंकी जा रही है। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस रोड पर दिखाई नहीं दे रही है। सुरक्षित जीवन की चाह में लोग लोनी अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं। माहौल सामान्य होने पर वापस दिल्ली अपने घर जाएंगे। गाजियाबाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खजूरी पुश्ता रोड और लालबाग सब्जी मंडी पर दो लोगों को दिल्ली से लोनी आने वालों के नाम, पते, फोन नंबर नोट करने के लिए तैनात किया गया। अफवाहों का बाजार रहा गरम: सुबह साढे़ दस नसबंदी कॉलोनी से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर हंगामे की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। लेकिन माहौल शांत मिला। पुलिस ने कॉलर के फोन पर संपर्क किया। उसका फोन भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद कासिम विहार, पूजा कॉलोनी, चमन विहार, आर्य नगर, जीवन गेट, पूजा कॉलोनी आदि कॉलोनियों से हंगामे की सूचनाएं प्राप्त हुई। लेकिन सभी स्थानों पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। लगातार उड़ती अफवाह के कारण अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं। न केवल लोनी बल्कि गाजियाबाद के सभी लोग सुरक्षित हैं। कुछ परिवार दिल्ली से लोनी अपने रिश्तेदारों के घर रहने आ गए हैं। उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गाजियाबाद प्रशासन की है। गाजियाबाद प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। जिला गाजियाबाद में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।

- अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी लोगों की सुरक्षा के लिए बॉर्डर और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों को दिल्ली से लोनी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। भ्रामक पोस्ट अपलोड करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.