पारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी
पारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानीपारिवारिक विवाद में रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी
जागरण संवाददाता, मोदीनगर : राज चौपले से कार सवारों द्वारा टेलर का अपहरण करने के मामले में नया मोड़ आया गया है। पुलिस के मुताबिक, टेलर ने पारिवारिक विवाद में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने घटना से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटाकर टेलर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
बता दें कि निवाड़ी निवासी टेलर फरीद के परिजनों ने पुलिस को शनिवार को सूचना दी कि फरीद किसी काम से मोदीनगर आया था। राज चौपले के निकट उसका कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि फरीद ने बदमाशों को चकमा देकर फोन कर खुद के अपहरण की उन्हें जानकारी दी है। फोन का बदमाशों को किसी तरह पता नहीं चल पाया है। मामले में फरीद के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मामला अपहरण से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। फरीद की लोकेशन पहले राजस्थान के अजमेर आई। बाद में उसकी लोकेशन अहमदाबाद आकर रूक गई। पुलिस परिजनों को साथ लेकर अहमदाबाद रवाना हो गई। सोमवार को पुलिस ने फरीद को सकुशल बरामद कर लिया। वहां से पुलिस टीम उसे लेकर मोदीनगर के लिए रवाना हो गया। पुलिस को फरीद व उसके परिजनों की बताई कहानी में शुरू से ही झोल लग रहा था। शहर बदलते ही वह परिजनों के लगातार संपर्क में भी था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरीद का अपनी पत्नी व परिजनों से विवाद चल रहा है। उनको सबक सिखाने के लिए फरीद ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने इससे जुड़े साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। एसएचओ गजेंद्रपाल ¨सह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत देने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तमाम साक्ष्य पुलिस जुटा रही है।