विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसबीआई की डिपॉजिट मशीन में मिले ₹500 के 8 नकली नोट, मुरादाबाद से केरल तक जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:20 PM (IST)

इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित एसबीआई की कैश डिपोजिट मशीन में जांच के दौरान 500 रुपये के आठ नकली नोट ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. एसबीआई वसुंधरा में कैश डिपोजिट मशीन में नकली नोट मिले।

  2. 500 रुपये के आठ नकली नोटों की हुई पहचान।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित भारतीय स्टेट बैंक में लगी डिपोजिट मशीन में जांच के दौरान पांच सौ के आठ नकली नोट पाए गए। बैंक कर्मियों को पता चलने के बाद बैंक मैनेजर ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोट जमा कराने वाले की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। (एसबीआई) की शाखा में कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) की जांच के दौरान 500-500 रुपये के आठ संदिग्ध नकली नोट मिले हैं।

मामले में बैंक मैनेजर की ओर से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

500 के कुल 80 नोट डाले गए थे

पुलिस का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित एसबीआइ की ब्रांच की डिपोजिट मशीन में द्वितीय शनिवार आठ अगस्त को चार युवक 40 हजार रुपये जमा करके गए थे। युवकों ने यह रकम मुरादाबाद के शाहपुर तिगरी निवासी एक व्यक्ति के खाते में जमा कराए थे।

उन्होंने 500 के कुल 80 नोट मशीन में डाले थे जो मशीन ने लाक कर दिए थे। तीन दिन बाद जब 11 अगस्त को बैंक खुला और मशीन से नोट निकाले गए तो इनमें से आठ नोट नकली पाए गए। इसकी सूचना बैंक मुख्यालय को दी गई। जिसके बाद बैंक कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चैक की। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी थी। बैंक ने मुंबई मुख्यालय से फुटेज मंगाकर पुलिस को दी है और मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस खाते में रकम जमा की गई थी उसका खाता धारक मुरादाबाद का है लेकिन उसकी वर्तमान लोकेशन फिलहाल केरल में है।

पुलिस अभी खाते से लेनदेन, अन्य खातों, मोबाइल फोन की जांच समेत अन्य प्रकार की जांच में जुटी है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।