पांडव नगर में खुले में जलाया फैक्ट्री का कचरा
पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को किसी ने फैक्टरी के कचरे में आग लाग दी। इससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं से लोगों को परेशानी हुई। वातावरण प्रदूषित हुआ।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को किसी ने फैक्टरी के कचरे में आग लाग दी। इससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं से लोगों को परेशानी हुई। वातावरण प्रदूषित हुआ।इस औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों का कचरा बाहर फेंका जा रहा है। उसमें प्लास्टिक कचरा सबसे ज्यादा है। सोमवार को किसी ने यहां पर ऐसे ही कचरे में आग लगा दी। इससे धुआं उठता रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना इस क्षेत्र में फैक्ट्रियों का कूड़ा जलाया जा रहा है। उससे परेशानी हो रही है। आबोहवा जहरीली होने से सांस लेने में तकलीफ बढ़ रही है। लगातार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम अधिकारी आग लगाने वालों को नहीं पकड़ पा रहे। प्रताप विहार, हिडन विहार, राजनगर एक्सटेंशन समेत कई जगहों से लगातार इस तरह की शिकायत आ रही हैं।