Move to Jagran APP

हर दिन निगम उठाएगा कूड़ा, आंदोलन समाप्त

डीएलएफ कॉलोनी में सर्विस रोड पर कूड़ा डालने को लेकर नगर निगम और स्थानीय निवासियों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को तीसरे दिन माप्त हो गया। नगर निगम अधिकारियों द्वारा हर दिन कूड़ा उठाने और कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 07:09 PM (IST)
हर दिन निगम उठाएगा कूड़ा, आंदोलन समाप्त
हर दिन निगम उठाएगा कूड़ा, आंदोलन समाप्त

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : डीएलएफ कॉलोनी में सर्विस रोड पर कूड़ा डालने को लेकर नगर निगम और स्थानीय निवासियों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। नगर निगम अधिकारियों द्वारा हर दिन कूड़ा उठाने और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष हरीश कसाना ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नगर निगम के कर्मचारी गाड़ियां लेकर यहां कूड़ा डालने पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी पहुंच गए। तब तक नगर निगम के कर्मचारियों ने एक गाड़ी कूड़ा डाल दिया। लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया। अन्य गाड़ियों का कूड़ा नहीं डालने दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इस दौरान स्थानीय निवासी मौके पर खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सुबह करीब 11 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल व सफाई निरीक्षक संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि नगर निगम स्थाई कूड़ा घर की व्यवस्था कर रहा है। जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक यहां क्षेत्र का कूड़ा सुबह डालकर दिन में ही उठा लिया जाएगा। यहां पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। इस पर लोग मान गए। इस मौके पर तेज पाल, सूरज प्रकाश, धरमू, राजीव गोयल, सतेंद्र सिघल, जोगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। बता दें कि यहां कूड़ा डालने के विरोध में लोग रविवार से नगर निगम के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.