चूहों ने कुतरे तार, पूरे दिन बंद रहा एस्केलेटर
पुराने रेलवे स्टेशन पर सिटी साइड में लगा एस्केलेटर पूरे दिन बंद रहा। चूहों द्वारा तार कुतरे जाने से एस्केलेटर बृहस्पतिवार रात बंद हो गया था। शुक्रवार सुबह से टीम इसकी जांच में लगी रही। काफी देर बाद फॉल्ट का पता चला। करीब 10 घंटे बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो पाया और पूरे दिन सिटी साइड में लगा एस्केलेटर दोनों साइड से बंद रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन के सिटी साइड और प्लेटफार्म 1-2 पर लगे एस्केलेटर आए दिन बंद रहते हैं। पहली वजह कूड़ा करकट है, जोकि यात्रियों द्वारा ही फेका जाता है। यह कूड़ा एस्केलेटर में नीचे जाकर फंस जाता है और मशीन काम करना बंद कर देती है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक एस्केलेटर बंद हो गया।
जासं, गाजियाबाद : पुराने रेलवे स्टेशन पर सिटी साइड में लगा एस्केलेटर पूरे दिन बंद रहा। चूहों द्वारा तार कुतरे जाने से एस्केलेटर बृहस्पतिवार रात बंद हो गया था। शुक्रवार सुबह से टीम इसकी जांच में लगी रही। काफी देर बाद फॉल्ट का पता चला। करीब 10 घंटे बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो पाया और पूरे दिन सिटी साइड में लगा एस्केलेटर दोनों साइड से बंद रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन के सिटी साइड और प्लेटफार्म 1-2 पर लगे एस्केलेटर आए दिन बंद रहते हैं। पहली वजह कूड़ा करकट है, जोकि यात्रियों द्वारा ही फेंका जाता है। यह कूड़ा एस्केलेटर में नीचे जाकर फंस जाता है और मशीन काम करना बंद कर देती है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक एस्केलेटर बंद हो गया। इसकी सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें खामी का पता नहीं चला। इसके बाद लिफ्ट लगाने वाली कंपनी को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एस्केलेटर की जांच शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद पता चला कि कई स्थानों पर चूहों ने तार कुतर दिए हैं। देर शाम तक कर्मचारी इन्हें ठीक करने में लगे हुए थे। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि एस्केलेटर जल्द ही सुचारू हो जाएगा।