पेड़ों की टहनियों में फंसे हैं विद्युत तार, खतरा
वसुंधरा सेक्टर - नौ एचआइजी डुप्लेक्स के पार्कों के किनारे स्थित पेड़ों की टहनियां बढ़कर विद्युत तारों को छू रही हैं। इससे पेड़ों में करंट उतरने का खतरा बना है। इसकी नगर निगम, वन विभाग और विद्युत निगम में शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर- 9 एचआइजी डुप्लेक्स के पार्कों के किनारे स्थित पेड़ों की टहनियां बढ़कर विद्युत तारों को छू रही हैं। इससे पेड़ों में करंट उतरने का खतरा बना है। इसकी नगर निगम, वन विभाग और विद्युत निगम में शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हिमांशु त्यागी ने बताया कि कॉलोनी में पार्कों के किनारे पेड़ लगे हैं। वहीं से विद्युत के तार गुजरे हैं। टहिनयां बढ़कर विद्युत तारों को छू रही हैं। जगह - जगह विद्युत तार टहनियों के बीच में खो गए हैं। इस कारण विद्युत तार में शार्ट सर्किट होती है। ¨चगारी नीचे गिरती है। इससे पेड़ों में करंट उतरने और हादसे का डर बना है। पेड़ों की टहनियों की छंटनी कराने के लिए उन्होंने नगर निगम, वन विभाग व विद्युत निगम में शिकायत की लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि नगर निगम संबंधी समस्या होगी, तो उसे दूर किया जाएगा।