चुनाव खत्म, अब वसूली अभियान तेज करेगा विद्युत निगम
जासं गाजियाबाद लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी वापस कार्य में जुट गए हैं। निगम विद्युत बकाएदारों से राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाएगा। इसके तहत वह 10 किलोवाट से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं पर नकेल कसने की तैयारी हैं।
जासं, गाजियाबाद : लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी वापस कार्य में जुट गए हैं। निगम विद्युत बकायेदारों से राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाएगा। इसके तहत वह 10 किलोवाट से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं पर नकेल कसने की तैयारी हैं।
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि जिले में लगातार बकायेदारों से बिजली का बिल वसूलने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं। हालांकि चुनाव के कारण कुछ दिनों के लिए अभियान बड़े स्तर पर नहीं चल सके थे, लेकिन अब विभाग की टीम एक बार फिर से अलर्ट होकर विभाग के लिए दोबारा से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में बिजली विभाग के करोड़ों रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया है, जिसे वह जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शासन की ओर से अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है कि वह जल्द से जल्द बकायेदारों से बिजली का बिल वसूले। अब विद्युत निगम पुलिस टीम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर राजस्व वसूलेगा। उनका पहला टारगेट 10 किलोवाट भार वर्ग के ऊपर वाले बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करेगी।