Move to Jagran APP

नगर निगम में बैठक के दौरान जीएम जल की हृदय गति रुकने से मौत

जासं, गाजियाबाद : नगर निगम के जीएम जल एसके पाठक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। निगम में दे

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 09:44 PM (IST)
नगर निगम में बैठक के दौरान जीएम जल की हृदय गति रुकने से मौत
नगर निगम में बैठक के दौरान जीएम जल की हृदय गति रुकने से मौत

जासं, गाजियाबाद : नगर निगम के जीएम जल एसके पाठक (58) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। निगम में देर शाम स्वच्छ भारत मिशन की बैठक के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। तत्काल उन्हें यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले भी उन्हें इसी तरह की परेशानी हुई थी। तब कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे। वह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। यहां नगर निगम के गांधी नगर स्थित क्वार्टर में पत्नी के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे हैं। दो इलाहाबाद में रहते हैं। पार्थिव शरीर को इलाहाबाद भेजा गया है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नगर निगम परिसर में रोजाना की तरफ स्वच्छ भारत मिशन की बैठक चल रही थी। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान खामियों को दूर करने के उद्देश्य से इन दिनों यह बैठक की जा रही है। बैठक के दौरान ही अचानक जीएम जल एसके पाठक गिर गए। उन्हें इस हालत में देख अफरातफरी मच गई। तत्काल उन्हें गाड़ी में यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया। जब तक उनकी सांसे रुक चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसके पाठक को एक वर्ष पहले अलीगढ़ के साथ गाजियाबाद में जीएम जल का कार्यभार सौंपा दिया गया था। पिछले वर्ष सितंबर में ही उन्हें पूर्ण रूप से गाजियाबाद में नियुक्ति दे दी गई। उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई काम किए। खास तौर पर टीएचए में पेयजल आपूर्ति सुधारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पहले टीएचए में एक वक्त ही पानी मिलता था। उन्होंने नलकूपों की व्यवस्था कर सुबह-शाम पानी की व्यवस्था कराई। नगर आयुक्त सीपी ¨सह समेत समस्त अधिकारियों ने दुख प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.