Move to Jagran APP

तोड़ने के दौरान मकान का हिस्सा गिरा, महिला व मजदूर घायल

खोड़ा के नवनीत विहार गली नंबर छह में शुक्रवार सुबह तोड़ने के दौरान मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया। भूतल पर काम कर रही महिला व एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:15 PM (IST)
तोड़ने के दौरान मकान का हिस्सा गिरा, महिला व मजदूर घायल
तोड़ने के दौरान मकान का हिस्सा गिरा, महिला व मजदूर घायल

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : खोड़ा के नवनीत विहार गली नंबर छह में शुक्रवार सुबह तोड़ने के दौरान मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया। भूतल पर काम कर रही महिला व एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है।

loksabha election banner

खोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि नवनीत विहार में अली मोहम्मद ने दो माह पहले पुराना मकान खरीदा था। वह मकान को दोबारा से बनवाने के लिए तुड़वा रहे हैं। शुक्रवार सुबह कुछ मजदूर पहली मंजिल की छत तोड़ रहे थे। अली मोहम्मद की पत्नी मुन्नी भूतल पर कमरे में ईंट साफ कर रहीं थी। इस दौरान पहली मंजिल की छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। ईंटें लगने से मुन्नी घायल हो गईं। वहीं छत पर काम कर रहा एक मजदूर भी फिसलकर गिर गया। इससे वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला और मजदूर को पास के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.