Move to Jagran APP

संशोधित : नाटक से दिखाया नेताओं का दलबदलूपन

इनरव्हील क्लब की ओर से शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर शिप्रा सनसिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी की महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फूलों से होली खेली गई। होली के गीतों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर नृत्य किया। राधा - कृष्ण की लीलाओं से होली के महत्व को दर्शाया। थाली के बैंगन लघु नाटिका के माध्यम से चुनाव के समय नेताओं के दलबदलूपन को बखूबी दर्शाया। लघु नाटिका देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 09:09 PM (IST)
संशोधित : नाटक से दिखाया नेताओं का दलबदलूपन
संशोधित : नाटक से दिखाया नेताओं का दलबदलूपन

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : इनरव्हील क्लब की ओर से शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर, शिप्रा सनसिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी की महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फूलों से होली खेली गई। होली के गीतों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर नृत्य किया। राधा - कृष्ण की लीलाओं से होली के महत्व को दर्शाया गया। थाली के बैंगन लघु नाटिका के माध्यम से चुनाव के समय नेताओं के दलबदलूपन को बखूबी दर्शाया गया। लघु नाटिका देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। लघु नाटिका को निरूपमा, विन्दा, अमृता, कविता, मंजू, वाणी, ऊषा यादव ने प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष आशा छाबड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन आशा सूद ने किया। इस मौके पर मधुमान सिंह, पूनम कपूर, अनीता आदि मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.