माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सागर को डीएम की बधाई
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर जिलाधिकारी रितू माहेश्वरी ने बधाई दी। इससे पूर्व वह अफ्रीका और रूस की उंची पहाड़ी
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 09:38 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 09:38 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बधाई दी। इससे पूर्व वह अफ्रीका और रूस की उंची पहाड़ी चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले सागर कसाना के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में उन्होंने गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वह उपलब्धियां प्राप्त कर देश का नाम विश्व में रोशन करेंगे। इस दौरान सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा लहराते हुए अपनी फोटो फ्रेम जिलाधिकारी को भेंट की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें