एक दूसरे की मदद से होगा समाज का उत्थान: पी कुमार
जागरण संवाददाता साहिबाबाद राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रोशनी परमार्थ स
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रोशनी परमार्थ संस्थान के चेयरमैन डॉ. पी कुमार ने शुक्रवार को नरेंद्र मोहन अस्पताल में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद करने से ही हमारे समाज का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का अभियान जारी रहेगा।
डॉ. पी कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल और गर्म कपड़े वितरित करने का अभियान चलाया जाता है। संस्था के सदस्य रोज रात को सड़क किनारे सोने वाले रिक्शा, आटो चालक समेत अन्य जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से घर के आसपास रहने वाले जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की है। नव वर्ष पर डॉ. पी कुमार की ओर से लिए गए संकल्प के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र मोहन अस्पताल के प्रशासनिक प्रमुख राहुल बाली, आपरेशनल प्रमुख अखिलेश शर्मा, समाजसेवी तेजवीर मलिक व अन्य लोग मौजूद रहे।