Move to Jagran APP

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संवाद सहयोगी लोनी शिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिष

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 08:34 PM (IST)
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संवाद सहयोगी, लोनी: शिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया। हालांकि लॉकडाउन के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं ने रविवार सुबह मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के लोनी तिराहा स्थित शिव मंदिर, विकास कुंज कालोनी स्थित लाल मंदिर, राजीव गार्डन कॉलोनी स्थित सफेद मंदिर, मंडोला गांव स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हालांकि लॉकडाउन के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मास्क पहने श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया। साथ ही जलाभिषेक के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के चलते अधिकतर श्रद्धालुओं ने अपने घरों और कॉलोनी स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मंदिरों के आसपास भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.