गाजियाबाद में डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे में मिले चार नए केस; 104 घरों में मिला लार्वा
गाजियाबाद में डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 271 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 210 घरों का सर्वे किया और 104 घरों में लार्वा नष्ट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पिछले 24 घंटे में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब से और एक की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के केसों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 86 है। अलग-अलग अस्पतालों में कुल चार मरीज भर्ती हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में 210 घरों में सर्वे के बाद 104 घरों में मिले डेंगू मच्छर के लार्वा को नष्ट कराया है। संबंधित को नोटिस भी दिया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर से शुरू हुये संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रिपोर्ट शनिवार को जारी कर दी गई। इसके तहत कुल दो लाख से अधिक घरों में जाकर बुखार, मलेरिया, डेंगू, टीबी और चिकनगुनिया के मरीजों का सर्वे किया।
बुखार के अधिकांश मरीजों की डेंगू और मलेरिया जांच की गई। टीबी जांच के लिए भी सैंपल एकत्र किये गये। अभियान में तय किया गया है कि डेंगू और मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में अगले 15 दिन तक रोज शाम को फॉगिंग के साथ डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाएगी। फागिंग के लिये नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत को पत्र भेजा गया है।
डेंगू और मलेरिया की जांच की जिम्मेदारी स्थानीय सीएचसी,पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सौंपी गई है। उनकी सलाह है कि बुखार होने पर पीसीएम की गोली के अलावा कोई दूसरी दवा कतई न लें। चिकित्सक की सलाह के बाद ही अन्य दवा का उपयोग करें। रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। फुल स्लीव के कपड़े पहनें। बिना मास्क लगाये घर से बाहर न निकलें।
डेंगू प्रभावित इन क्षेत्रों में जारी रहेगी डोर टू डोर जांच एवं फॉगिंग
बुलंदशहर रोड़ औद्योगिक क्षेत्र,डासना, बुद्धविहार,लोनी,मोदीनगर,मुरादनगर,दौलतपुरा,दीनदयालपुरी,घूकना,हरसांव,राजनगर ,हिंडन विहार,कड़कड़ माडल,कैला भट्टा, करहैडा,कार्टे शास्त्रीनगर,खोड़ा कालोनी,खोड़ा गांव,कोट गांव, न्यू शालीमार गार्डन,महाराजपुर प्रथम में इंदिरापुरम,मकनपुर, मिर्जापुर,अर्थला मोहननगर,नेहरू गार्डन,न्यू डिफेंस कालोनी,वसुंधरा,राजबाग,सद्दीकनगर,साधना एन्क्लेव, साहिबाबाद,सरस्वती कालोनी,शालीमार गार्डन,शिप्रा सन सिटी,विजयनगर द्वितीय एवं प्रथम,बृजविहार, घूकना मोड।
मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में जारी रहेगी डोर टू डोर जांच एवं फॉगिंग
आदर्श नगर खोड़ा,अर्थला मोहननगर,बृजविहार, बुद्ध विहार,भोजपुर,डासना,मोदीनगर,मुरादनगर,दौलतपुरा,दीनदयालपुरी,न्यू डिफेंस कालोनी,हिंडन विहार,कैला भट्टा,खोड़ा गांव,महाराजपुर,मकनपुर,मिर्जापुर,नेहरू नगर,राजबाग,साधना एन्क्लेव,सद्दीकनगर,बुलंदशहर रोड़ औद्योगिक क्षेत्र, वसुंधरा, विजयनगर, लोनी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।