इंडिया गेट पर नेताजी की मूर्ति लगाने की मांग
जासं गाजियाबाद स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानंद ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पर इंडिया गेट पर नेताजी की मूर्ति लगाने की मांग की। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेताजी सुभाष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शूटर शमशेर राणा ने पत्र में कहा है कि आजाद हिद फौज के संस्थापक राजा महेंद्र प्रताप की कमान संभालने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आर्मी के सबसे बड़े आर्मी चीफ हैं। इंडिया गेट के सामने पड़ी खाली छतरी में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए। इससे भारतीय सेना और नागरिकों का हौसला बढ़ेगा। मांग करने वालों में राकेश यादव नवीन चौधरी और यशवीर चौधरी के सहित अन्य शामिल रहे। --- दीपा शर्मा
जासं, गाजियाबाद : स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानंद ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी की मूर्ति लगाने की मांग की। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेताजी सुभाष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शूटर शमशेर राणा ने पत्र में कहा है कि आजाद हिद फौज के संस्थापक राजा महेंद्र प्रताप की कमान संभालने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आर्मी के सबसे बड़े आर्मी चीफ हैं। इंडिया गेट के सामने पड़ी खाली छतरी में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए। इससे भारतीय सेना और नागरिकों का हौसला बढ़ेगा। मांग करने वालों में राकेश यादव, नवीन चौधरी और यशवीर चौधरी के सहित अन्य शामिल रहे।