भूजल को दूषित होने से बचाने की नगर आयुक्त से मांग
पार्षद राजेंद्र त्यागी ने नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
जासं, गाजियाबाद : नगर आयुक्त ने बुधवार को कविनगर जोन में निरीक्षण किया। राजनगर पहुंचे और हाल ही में पूरे कराए गए निर्माण कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद राजेंद्र त्यागी ने नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
पार्षद ने बताया कि राजनगर सेक्टर-दो और तीन में रेल लाइन के सामने बने घरों में आ रहे पानी का रंग पीला है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। आरोप है कि भूजल में फैक्ट्रियों का दूषित और केमिकल युक्त पानी पहुंच रहा है। जिसके कारण यह समस्या हुई है, इसकी जांच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कराकर भूजल को दूषित होने से बचाने की मांग की गई है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।