Move to Jagran APP

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

गोपाष्टमी के अवसर पर भाजपाइयों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विकास नगर कालोनी स्थित गोशाला में गाय का पूजन किया। गोशाला के महंत ने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु बनाए जाने की मांग की है। सुबह करीब ग्यारह बजे विकास नगर कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम एवं गोशाला ट्रस्ट के तत्वाधान में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:54 PM (IST)
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

संवाद सहयोगी, लोनी : गोपाष्टमी के अवसर पर भाजपाइयों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विकास नगर कालोनी स्थित गौशाला में गाय का पूजन किया। गौशाला के महंत ने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

loksabha election banner

सुबह करीब 11 बजे विकास नगर कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम एवं गौशाला ट्रस्ट के तत्वाधान में गोपाष्टमी पर्व पर गौ पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसमें हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग किया। नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और नगर पालिका अधिशासी अभियंता शालिनी गुप्ता ने गौ पूजन का आरंभ किया। श्रीबालाजी धाम एवं गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत धनंजय कुमार महाराज ने गौ माता के बारे में जानकारी दी। साथ ही वहां मौजूद भाजपाइयों और सरकारी अधिकारियों से सरकार द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग की। इस मौके पर पशु चिकित्सक अधिकारी अजय यादव, हिन्दू रक्षा दल से ¨पकी चौधरी, अमित प्रजापति, राहुल भारद्वाज, मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी, पारस कांगड़ा, विशाल शाह, रजनीश बंसल, रवि प्रजापति, सरवन चंदर, जोनी प्रजापति, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.