विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, टाइमिंग और रूट हो गया फाइनल

Published: Thu, 22 Jan 2026 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2026 10:29 PM (IST)

Delhi-Varanasi Weekend Special Train : रेलवे ने दिल्ली जंक्शन और वाराणसी के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ...और पढ़ें

वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।  सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- जागरण

वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।  सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली जंक्शन और वाराणसी के बीच वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के चलने से लोगों को राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 04024/04023 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी-दिल्ली जंक्शन आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी।

दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन 23 जनवरी और 25 जनवरी को चलाई जाएगी। जबकि वाराणसी से वापसी में यह ट्रेन 24 जनवरी और 26 जनवरी को संचालित होगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल होंगे। जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

क्या होगा ट्रेन रूट और टाइमिंग?

ट्रेन संख्या 04024 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के लिए शाम 19:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 20:08 बजे गाजियाबाद, 22:30 बजे मुरादाबाद, 03:30 बजे लखनऊ, 04:55 बजे रायबरेली जंक्शन, और 06:35 बजे मां बेल्हा देवी धाम पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 09:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

Trains

वहीं ट्रेन संख्या 04023 वाराणसी से दिल्ली जंक्शन के लिए शाम 18:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 20:20 बजे मां बेल्हा देवी धाम, 21:58 बजे रायबरेली जंक्शन, 00:20 बजे लखनऊ, 05:17 बजे मुरादाबाद और 08:00 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन सुबह 08:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वीकेंड स्पेशल ट्रेन के संचालन से दिल्ली-पूर्वांचल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

नये रेलवे स्टेशन पर गड्ढे होने की शिकायत

एक व्यक्ति ने गाजियाबाद नया रेलवे स्टेशन पर गड्ढे होने की शिकायत की है। कपिल मलिक नाम के व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि स्टेशन पर काफी दिन से गड्ढे हैं। रेलवे ने इनको खुला छोड़ रखा है। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।