बिजनौर से दिल्ली आ रही कार हादसे का शिकार, DME पर ट्रक से भिड़ंत; 1 की मौत और 6 घायल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक में कार की टक्कर। फोटो: जागरण
HighLights
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा
हादसे में कार चालक कफिल की दुखद मौत, छह लोग घायल
घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार जारी, ट्रक चालक हिरासत में
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (डीएमई) पर भोजपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रक की गति कम थी और चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक कफिल निवासी नगीना, बिजनौर की मौत हो गई।
हादसे में मो. दानिश, नावेद, आरिफ, आदिल, आहद और फैज घायल हुए हैं। सभी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ट्रक कब्जे में, चालक हिरासत में
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। कफिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
