दिल्ली पुलिस के एएसआइ से चेन व महिला से पर्स लूटा
ट्रांस हिडन में मोटरसाइकिल सवार बदमाश सक्रिय हैं। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह की सैर कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के एएसआइ से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वहीं बाजार जा रही महिला से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर साहिबाबाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
जासं, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में मोटरसाइकिल सवार बदमाश सक्रिय हैं। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह की सैर कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के एएसआइ से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वहीं, बाजार जा रही महिला से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर साहिबाबाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
अरविद कुमार राजेन्द्र नगर सेक्टर दो में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में एएसआइ हैं। वह दिल्ली के कृष्णा नगर थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में सैर कर घर लौट रहे थे। डीएलएफ पब्लिक स्कूल के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से दिल्ली वजीराबाद रोड की ओर फरार हो गए। वहीं, राजेन्द्र नगर सेक्टर-दो निवासी सुनीता चौधरी से बीती 29 अप्रैल को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। वह पैदल ही अपने घर से बाजार जा रहीं थी। इस दौरान बदमाशों ने पर्स लूटा। पर्स में चार तोला सोने के गहने, दो क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान था। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप