जाली दस्तावेज से लेते थे कर्ज, दो गिरफ्तार
इंदिरापुरम थाना पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर कर्ज पर कीमती सामान लेने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कंप्यूटर प्रिटर और जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मनीष मिश्र ने बताया है कि पुलिस ने रविवार को आदित्य मॉल से दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान राहुल कुमार निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा और विक्की निवासी विजय नगर के रुप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित राहुल कुमार लोगों को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा लेकर उनके आधार कार्ड पैन कार्ड मतदाता पहचान पत्र बैंक का स्टेटमेंट आदि ले लेता था। विक्की के साथ मिलकर अपनी फोटो लगाकर जाली आधार कार्ड पैन कार्ड आदि तैयार कर लेता था। उन्हीं जाली दस्तावेजों की मदद से महंगे मोबाइल टीवी आदि सामान किश्तों पर कर्ज लेकर खरीदता था। उसे कम दामों में बेच देता था। दोनों के पास से भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : थाना पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर कर्ज पर कीमती सामान लेने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कंप्यूटर, प्रिटर और जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मनीष मिश्र ने बताया है कि पुलिस ने रविवार को आदित्य मॉल से दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राहुल कुमार निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा और विक्की निवासी विजय नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित राहुल कुमार लोगों को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक का स्टेटमेंट आदि ले लेता था। विक्की के साथ मिलकर अपनी फोटो लगाकर जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि तैयार कर लेता था। उन्हीं जाली दस्तावेजों की मदद से महंगे मोबाइल, टीवी आदि सामान किश्तों पर कर्ज लेकर खरीद लेता था। इसके बाद उसे कम दामों में बेच देता था। दोनों के पास से भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।