बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप
विजयनगर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि प्रताप विहार में गैस एजेंसी के पीछे सुबह आठ बजे से एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
जासं, गाजियाबाद : विजयनगर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि प्रताप विहार में गैस एजेंसी के पीछे सुबह आठ बजे से एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव ज्यादा समय पुराना भी नहीं लग रहा है। उम्र करीब 60 वर्ष है, जिसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला, जिसके आधार पर शव की पहचान की जा सके। आसपास के थानों व जनपदों को सूचना दे दी गई है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप