Move to Jagran APP

पुलिसकर्मी बनकर साइबर कैफे संचालक का किया अपहरण, एक गिरफ्तार

दीपक विहार इलाके से पांच बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर शुक्रवार रात एक साइबर कैफे संचालक का अपहरण कर लिया। करीब एक घंटे बाद बदमाश साइबर कैफे संचालक को नोएडा सेक्टर 5

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:02 PM (IST)
पुलिसकर्मी बनकर साइबर कैफे संचालक का किया अपहरण, एक गिरफ्तार
पुलिसकर्मी बनकर साइबर कैफे संचालक का किया अपहरण, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, खोड़ा (गाजियाबाद): दीपक विहार इलाके से पांच बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर शुक्रवार रात एक साइबर कैफे संचालक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। एक बदमाश की पहचान होने पर पुलिस ने जब उसके नंबर पर कॉल किया तो एक घंटे बाद बदमाश साइबर कैफे संचालक को नोएडा सेक्टर-58 पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बदमाश को भारत सरकार लिखी गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रंगदारी, अपहरण की संगीन धाराओें में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

खोड़ा कालोनी निवासी नावेद दीपक विहार में साहिब पब्लिक स्कूल के पास साइबर कैफे चलाते हैं। शुक्रवार शाम पांच युवक उनके साइबर कैफे पर भारत सरकार लिखी गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने नावेद से एक फर्जी मार्कशीट बनाकर उसका प्रिट आउट निकालने को कहा। नावेद ने इन्कार किया तो युवकों ने कहा कि वह पूर्व में भी उससे फर्जी मार्कशीट बनवा चुके हैं। नावेद को युवकों की बातचीत पर शक हुआ तो उसने छिपकर मोबाइल से युवकों की वीडियो बना ली। युवकों ने नावेद के मार्कशीट बनाने से इन्कार करने पर बताया कि वह खोड़ा थाने के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) से हैं और फिर लौट गए। रात करीब साढे़ नौ बजे नावेद कैफे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पांच में से एक युवक उनके पास पहुंचा। वह उनसे बात करते हुए गली के बाहर तक ले गया। जहां उसके चार अन्य साथियों ने नावेद को जबरन कार में खींच लिया। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रकट किया। पांचों बदमाश उनका अपहरण कर मौके से फरार हो गए। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एक बदमाश को पुलिस ने पहचाना

अपहरण की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में पुलिस टीम ने एक बदमाश को पहचान लिया। वह दीपक विहार का रहने वाला विनीत था। पुलिस ने विनीत के परिजनों से उसका नंबर लिया। विनीत को कॉल किया और नावेद के बारे में पूछताछ की। आरोपित ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया और कॉल काट दी। कुछ देर बाद बदमाश नावेद को नोएडा सेक्टर 58 पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए।

लोकेशन ट्रेस कर एक को किया गिरफ्तार

पीड़ित नावेद ने खोड़ा थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर खोड़ा निवासी आरोपित विनीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। जबकि उसके चार साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

संगीन धाराओं में की रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने विनीत के साथी सूरज, नवीन, कालू और इमरान खान के खिलाफ रंगदारी, अपहरण के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी बरामद की गई है। संभव है कि युवक कई लोगों को शिकार बना चुके हों। जल्द फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- सत्येन्द्र प्रकाश, खोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.