Move to Jagran APP

फंदे पर लटका मिला पति, बेड पर मृत मिली पत्नी

इंदिरापुरम के नीतिखंड- तीन के बंद फ्लैट में सोमवार दोपहर दंपति का शव मिला। युवक के दोनों हांथ बंधे हुए थे। शव पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। बिस्तर पर कुर्सी गिरी थी। वहीं, बिस्तर पर महिला का शव पड़ा हुआ था। दोनों की मौत दो दिन पूर्व ही हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साध्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने पति पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। इंदिरापुरम के नीतिखंड- तीन के बंद फ्लैट में सोमवार दोपहर दंपति का शव मिला। युवक के दोनों हांथ बंधे हुए थे। शव पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। बिस्तर पर कुर्सी गिरी थी। वहीं, बिस्तर पर महिला का शव पड़ा हुआ था। दोनों की मौत दो दिन पूर्व ही हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साध्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने पति पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी सोमवार को कोर्ट में तारीख थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:33 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला पति, बेड पर मृत मिली पत्नी
फंदे पर लटका मिला पति, बेड पर मृत मिली पत्नी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद): इंदिरापुरम के नीतिखंड-तीन के बंद फ्लैट में सोमवार दोपहर पति-पत्नी के सड़े हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति के दोनों हाथ बंधे हुए थे और शव पंखे से लटका हुआ था। वहीं, महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों शव दो से तीन दिन पुराने हैं और सड़ने लगे थे। शुरुआती जांच में मामला पति की आत्महत्या के बाद महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का लग रहा है। दोनों के शव नीले पड़े थे ऐसे में सल्फास खाए जाने का शक है। हालांकि पुलिस महिला द्वारा पति की हत्या कर शव लटकाने के एंगल पर भी जांच कर रही है।

prime article banner

बागपत के रोहटा गांव निवासी प्रवेश कुमार रुहेला (24) इंदिरापुरम के नीतिखंड-तीन स्थित प्लॉट संख्या-13 के एक फ्लैट में पत्नी कंचन गुप्ता (36) के साथ किराये पर रहते थे। प्रवेश का परिवार लोनी के सरस्वती विहार में रहता है, जबकि कंचन इटावा की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व कंचन गुप्ता की लोनी की एक कंपनी में नौकरी के दौरान प्रवेश से दोस्ती हुई थी। जनवरी 2018 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। यही कारण था कि शादी होने की बात को छिपाते हुए फरवरी 2018 में कंचन ने सिहानी गेट थाने में प्रवेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एक साल पहले कंचन ने एक होटल में प्रवेश द्वारा दुष्कर्म किए जाने और ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने मार्च 2018 में प्रवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में हाई कोर्ट में मैरिज सर्टिफिकेट जमा करवाने के बाद उसे जमानत मिली।

सोमवार को इसी केस की तारीख पर जब प्रवेश गाजियाबाद कोर्ट नहीं पहुंचा तो मां सुशीला देवी व भाई अभिषेक उनके फ्लैट पर पहुंचे। कई बार आवाज लगाने के बाद भी फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दोनों का शव मिला। प्रवेश के परिजनों के अनुसार कंचन पूर्व में तलाकशुदा थी। उसका 13 साल का बेटा है जो इटावा में कंचन की मां के साथ रहता है।

एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। दिवाली पर दोनों के बीच प्रवेश के घर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दो दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही आत्महत्या करने का शक पुलिस को है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK