50 हजार का इनामी गिरफ्तार
इंदिरापुरम क्षेत्र से शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी अजमल उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया। वह लूट, डकैती व हत्या के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था। अजमल बिजनौर का रहने वाला है। इसके खिलाफ रंगदारी व संगीन धाराओं में कई और मुकदमे भी दर्ज है। बिजनौर पुलिस ने ही इसके खिलाफ 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपित को शनिवार देर रात इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
जासं, गाजियाबाद : इंदिरापुरम क्षेत्र से शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी अजमल उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया। वह लूट, डकैती व हत्या के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था। अजमल बिजनौर का रहने वाला है। इसके खिलाफ रंगदारी व संगीन धाराओं में कई और मुकदमे भी दर्ज है। बिजनौर पुलिस ने ही इसके खिलाफ 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपित को शनिवार देर रात इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।