विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में 30 से घटकर 12 हो गए कोरोना जांच बूथ

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 11:10 PM (IST)

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिले में अब कोरोना की जांच कम हो गई है। जांच बूथों की संख्या 30 से घटकर ...और पढ़ें

जिले में 30 से घटकर 12 हो गए कोरोना जांच बूथ
जिले में 30 से घटकर 12 हो गए कोरोना जांच बूथ

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में अब कोरोना की जांच कम हो गई है। जांच बूथों की संख्या 30 से घटकर 12 रह गई है। कहीं पर रैपिड एंटीजन किट खत्म है, तो कहीं पर आरटी-पीसीआर जांच दोपहर 12 बजे ही बंद कर दी जाती है। यह स्थिति तब है, जबकि दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। नहीं मिला कोई संक्रमित : पिछले 24 घंटे में 501 लोगों की जांच करने पर कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। मार्च 2020 से लेकर अब तक 19,94,828 लोगों की कोरोना जांच के सापेक्ष 55,676 संक्रमित मिले हैं। 55,212 ठीक हो चुके हैं। 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केस तीन है।

20 फीसद बेड रिजर्व होंगे : सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने बताया कि 20 फीसद बेड पर नोडल अधिकारी डा. सुनील त्यागी की अनुमति के बाद ही संक्रिमतों को भर्ती किया जाएगा। इस संबंध में सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही अस्पतालों से कुल बेड, स्टाफ, आक्सीजन की क्षमता और पीकू वार्ड का विवरण मांगा गया है।

17 हजार ने लगवाया टीका : सोमवार को जिले के 252 केंद्रों पर 17,806 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। अब तक 23.29 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीके की 35,10,701 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 23,12,486 को पहली और 11,98,215 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

बाक्स..

अभद्रता करने वाले चिकित्सक को हटाया गया जिला टीबी अस्पताल में चार दिन पहले मरीज के साथ अभद्रता करने के बाद मरीज के स्वजन द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आरोपी चिकित्सक चंद्रप्रकाश को टीबी अस्पताल से हटाकर सीएमओ कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। सीएमओ डा.भवतोष शंखधर ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही न्यू डिफेंस कालोनी के स्वास्थ्य केंद्र पर हुई मारपीट के प्रकरण में पूरे स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सीएमओ ने पूरे स्टाफ को एक सप्ताह के भीतर सुधार करने की चेतावनी दी है। सुधार न होने पर सभी के ट्रांसफर की चेतावनी दी गई है।

कोरोना/ वैक्सीन मीटर : गाजियाबाद 24 घंटे में नए मामले -00 कुल सक्रिय मामले- 03 24 घंटे में टीकाकरण -17,806 अब तक कुल टीकाकरण- 35,10,701